मानपुर: फेंसिंग मे फंसने से मादा बायसन की हुई मौत,बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व के मगधी मे कराया गया पोस्टमार्टम
Manpur, Umaria | Jun 9, 2026 बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व से सटे कटनी वन मंडल के बड़वारा परिक्षेत्र में फेंसिंग में फंसी एक मादा बायसन की मौत हो गई।उसे कटनी वन विभाग और ग्रामीणों ने रेस्क्यू किया था,लेकिन बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व ले जाते समय रास्ते मे ही उसने दम तोड़ दिया।जिसके बाद उसका पोस्टमार्टम बांधवगढ़ के मगधी के बहेरहा के पास कराया गया और मामले की जांच जारी है।