टीकमगढ़: सब्जी मंडी में वसूली,शौचालय और पेंशन पर कांग्रेस का घेराव;प्रशासक बोलीं—वसूली बंद,शौचालय स्थल के लिए चर्चा फिर होगी
शहर की पुरानी गल्ला मंडी स्थित सब्जी मंडी में पार्किंग शुल्क के नाम पर कथित अवैध वसूली, नजरबाग स्थित महिला पार्क के पास प्रस्तावित शौचालय निर्माण और वृद्धावस्था पेंशन की समस्या को लेकर कांग्रेस ब्लॉक अध्यक्ष अनीश सहित अन्य कांग्रेसी पार्षदों ने नगर पालिका अध्यक्ष एवं डिप्टी कलेक्टर अंजलि शर्मा को ज्ञापन सौंपकर जांच और आवश्यक कार्रवाई की मांग की।