कौआकोल: बिहार पुलिस की परीक्षा देने जा रहे युवक को गोली मारकर हत्या, डोमनबाग में पुलिस ने की कुर्की
कौआकोल थाना क्षेत्र के डोमनबाग गांव में नगर थाना की पुलिस ने हत्या मामले में फरार चल रहे अभियुक्त के घर कुर्की-जब्ती की कार्रवाई की। पुलिस ने अभियुक्त के घर का दरवाजा, चौकी, बर्तन सहित अन्य सामान जब्त कर विधिवत जब्ती सूची तैयार करते हुए कानूनी प्रक्रिया पूरी की।