झुंझुनू: राजस्थान के राज्यपाल हरिभाऊ बागडे झुंझुनू पहुंचे, प्रभारी मंत्री अविनाश गहलोत ने फूलों का गुलदस्ता भेंट कर किया स्वागत
राजस्थान के राज्यपाल हरिभाऊ बागडे शनिवार दोपहर 12:00 बजे झुंझुनू पहुंचे,झुंझुनू कलेक्ट्रेट परिसर में झुंझुनू प्रभारी मंत्री अविनाश गहलोत व जिला कलेक्टर रामावतार मीणा और पुलिस अधीक्षक शरद चौधरी ने फूलों का गुलदस्ता भेंट कर राज्यपाल का स्वागत किया,राज्यपाल कलेक्ट्रेट सभागार में जिले के प्रशासनिक अधिकारियों के साथ बैठक लेकर दिशा निर्देश जारी करेंगे