झुंझुनू: जिला कलेक्टर ने सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग के अधीन संचालित बालिका छात्रावास का किया निरीक्षण
झुंझुनू जिला कलेक्टर रामावतार मीणा ने शनिवार शाम 6:00 बजे के आसपास झुंझुनू के सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग के अधीन संचालित बालिका छात्रावास व लाइब्रेरी का ओचक निरीक्षण किया, जिला कलेक्टर ने विभाग के उपनिदेशक डॉक्टर पवन पुनिया से छात्रावास के दैनिक क्रियाकलाप व अन्य व्यवस्थाओं की जानकारी लेकर छात्रावास में सुविधाओं को बढ़ाने के लिए दिशा निर्देश दिए