झुंझुनू: इंदिरा गांधी पर अपमानजनक टिप्पणी के विरोध में झुंझुनू में कांग्रेसी कार्यकर्ताओं ने जलाया मुख्यमंत्री का पुतला
झुंझुनू कलेक्ट्रेट के सामने शनिवार दोपहर 2:00 बजे के आसपास कांग्रेसी कार्यकर्ताओं ने पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी पर अपमानजनक टिप्पणी और राजस्थान विधानसभा से कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा सहित 6 विधायकों के निलंबन के आदेश के विरोध में राजस्थान के मुख्यमंत्री का पुतला जलाया और विरोध प्रदर्शन कर राज्य सरकार और केंद्र के खिलाफ नारेबाजी की