झुंझुनू: इंद्रपुरा बस स्टैंड के नजदीक चलती जननी एंबुलेंस में लगी आग, फायर ब्रिगेड ने पाया काबू, बड़ा हादसा टला
झुंझुनूं जिले के उदयपुरवाटी में इंद्रपुरा बस स्टैंड के पास शनिवार को चलते हुए 104 जननी एंबुलेंस में अचानक आग लग गई। देर रात 9 बजे मिली जानकारी के अनुसार आग का कारण शॉर्ट सर्किट बताया जा रहा है। एंबुलेंस झुंझुनूं से उदयपुरवाटी की ओर आ रही थी, तभी इंद्रपुरा के पास आग भड़क उठी। सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड की गाड़ी मौके पर पहुंची और आग पर काबू पाया।