पोलायकलां: पोलाय कला मंडी में शुक्रवार को प्याज की 18 हजार कट्टे आवक, भाव 400 से 2130 रुपये, लहसुन 4100 कट्टे आया
पोलाय कला कृषि उपज मंडी में शुक्रवार को प्याज और लहसुन की 18 हजार कट्टों की आवक हुई। मंडी प्रभारी ने शुक्रवार शाम 6 बजे जानकारी दी। प्याज का भाव 400 से 2130 रुपये प्रति क्विंटल रहा। एक्स्ट्रा सुपर प्याज 2000 से 2130 रुपये, सुपर 1700 से 2000 रुपये, एवरेज 1200 से 1600 रुपये और गोल्टा 400 से 800 रुपये में बिका।