तिरोड़ी: बोनकट्टा में ब्रेक फेल होने से पिक-अप पलटी, कोई जनहानि नहीं
शनिवार की सुबह तड़के तिरोड़ी थाना क्षेत्र ग्राम बोनकट्टा के मुख्य सड़क मार्ग पर एक पिक-अप वाहन पलटा हुआ पाया गया। ग्रामीणों ने जब वाहन देखा तो उसके चारों पहिए आसमान की ओर थे। यह दृश्य इतना भयावह था कि देखने वालों को लगा मानो कोई बड़ी दुर्घटना हुई हो। लेकिन राहत की बात यह रही कि इस हादसे में किसी की जान नहीं गई। सब्जियों से भरा हुआ वाहन क्रमांक एमएच 40 डीसी 1858