शाहकुंड: प्रखंड कार्यालय के किसान भवन में ज़मीन विवाद निपटारे के लिए जनता दरबार का आयोजन
प्रखंड कार्यालय के किसान भवन में जमीन विवाद निपटारे को लेकर जनता दरबार का आयोजन किया गया प्रखंड क्षेत्र के दर्जनों फरियादी अपनी जमीन संबंधी समस्याओं को लेकर जनता दरबार पहुंचे। मौके पर थाना अध्यक्ष पवन कुमार एस आइ देवकरण सिंह, राजस्व कर्मचारी चंद्रप्रकाश संजीव कुमार प्रताप कुमार निरंजन कुमार उपेंद्र कुमार सहित-सभी हल्का के राजस्व कर्मचारी मौजूद रहे।