Public App Logo
Jansamasya
News
Maharashtra
Bjp
National
Bihar
India
किसान
चोरी
Gujarat
Accident
Congress
Modi
Delhi
Viral
पेट्रोल
Up
Rajasthan
Bollywood
Breakingnews
Narendramodi
Madhya_pradesh
Mp
Madhyapradesh
Pmmodi
Kerala
Rahulgandhi
Chhattisgarh
Uttarpradesh
Haryana

दिनोद के रवि हत्याकांड के मुख्य आरोपी सहित दो आरोपियों को किया गिरफ्तार मुख्य आरोपी दीपक एक दिन के पुलिस रिमांड पर, वारदात में प्रयुक्त अन्य तथ्यों को लेकर पूछताछ जारी भिवानी पुलिस अधीक्षक भिवानी सुमित कुमार भा०पु०से० के निर्देशन में जिला पुलिस द्वारा हत्या जैसे जघन्य अपराधों में शामिल आरोपियों की शीघ्र गिरफ्तारी एवं उनके विरुद्ध प्रभावी कानूनी कार्रवाई सुनिश्चित करने के लिए लगातार अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में कार्रवाई करते हुए थाना सदर भिवानी पुलिस ने गांव दिनोद निवासी रवि की हत्या के मामले में मुख्य आरोपी सहित दो आरोपियों को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है। मामले के संबंध में गांव दिनोद निवासी जनेश ने थाना सदर भिवानी में शिकायत दर्ज करवाई थी। शिकायतकर्ता ने बताया कि दिनांक 06 जुलाई 2026 को आरोपी दीपक ने उसके बेटे रवि को फोन कर अपने खेत में बुलाया था। आरोप है कि वहां पहले से मौजूद दीपक और उसके अन्य साथियों ने रवि के साथ डंडों से मारपीट की। कुछ समय बाद शिकायतकर्ता को उसके भाई ने सूचना दी कि रवि घायल अवस्था में दीपक के खेत में पड़ा हुआ है। इसके बाद परिजन रवि को उपचार के लिए सामान्य अस्पताल भिवानी लेकर पहुंचे, जहां उपचार के दौरान दिनांक 07 जुलाई 2026 को रवि की मृत्यु हो गई। शिकायत के आधार पर थाना सदर भिवानी में संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू की गई। मामले की गंभीरता को देखते हुए थाना सदर भिवानी के उपनिरीक्षक सतपाल के नेतृत्व में पुलिस टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। *गिरफ्तार आरोपियों की पहचान दीपक पुत्र सतबीर निवासी गांव दिनोद, जिला भिवानी तथा अफरीदी पुत्र अतरदीन निवासी गांव दिनोद, जिला भिवानी के रूप में हुई है।* पुलिस टीम ने दोनों आरोपियों को माननीय न्यायालय में पेश किया। न्यायालय ने आरोपी अफरीदी को न्यायिक हिरासत में जिला कारागार भेजने के आदेश दिए, जबकि मुख्य आरोपी दीपक का एक दिन का पुलिस रिमांड पुलिस को प्रदान किया गया। प्रारंभिक पूछताछ में आरोपी दीपक ने बताया कि उसने पुरानी रंजिश के चलते रवि को फोन कर अपने खेत में बुलाया था। वहां उसने अपने अन्य साथियों के साथ मिलकर डंडों से मारपीट की। घटना के दौरान खेत की ओर किसी व्यक्ति को आता देख सभी आरोपी घायल रवि को खेत में छोड़कर मौके से फरार हो गए। पूछताछ में यह भी सामने आया कि आरोपी दीपक खेती-बाड़ी का कार्य करता है, जबकि आरोपी अफरीदी वेल्डिंग की दुकान चलाता है। पुलिस रिमांड अवधि के दौरान मुख्य आरोपी से घटना में शामिल अन्य व्यक्तियों, वारदात में प्रयुक्त तथ्यों तथा मामले के अन्य पहलुओं के संबंध में गहन पूछताछ की जा रही है। मामले की जांच जारी है। – पुलिस प्रवक्ता, भिवानी।।

Bhiwani, Bhiwani | Jul 8, 2026