नबीनगर: पुलिस को बड़ी सफलता, नाउर से हत्या के प्रयास के मामले में वांछित अभियुक्त किया गया गिरफ्तार
औरंगाबाद जिले के नवीनगर थाना क्षेत्र में पुलिस को एक अहम सफलता हाथ लगी है। थानांतर्गत ग्राम नाउर से मारपीट एवं हत्या के प्रयास के मामले में वांछित अभियुक्त हिमांशु कुमार (पिता- ब्रजेश पांडेय) को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। थानाध्यक्ष मृत्युंजय कुमार उपाध्याय ने जानकारी देते हुए बताया कि सोमवार को गुप्त सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए