चतुर्मास के लिए जालोर पहुंचे जगद्गुरु शंकराचार्य : बोले-राम मंदिर के चढ़ावे का दुरुपयोग गलत, दोषियों को मिले कठोर दंड। द्वारका शारदापीठाधीश्वर जगद्गुरु शंकराचार्य स्वामी सदानंद सरस्वती चतुर्मास के लिए जालोर जिले के रानीवाड़ा पहुंचे। इस दौरान उन्होंने मीडिया से बातचीत में अयोध्या के राम मंदिर में चढ़ावे से जुड़ी कथित अनियमितताओं पर चिंता जताई। उन्होंने कहा कि आस्था के केंद्रों पर श्रद्धालु अपनी मेहनत की कमाई श्रद्धा और विश्वास के साथ अर्पित करते हैं। ऐसे धन का दुरुपयोग नहीं होना चाहिए। जिस उद्देश्य से दान दिया जाता है, उसका उपयोग भी उसी उद्देश्य के लिए होना चाहिए। जगद्गुरु शंकराचार्य ने कहा कि यदि अयोध्या राम मंदिर के चढ़ावे में चोरी या गड़बड़ी हुई है तो यह बेहद गलत है। इस तरह का काम करने वालों को कठोर दंड मिलना चाहिए। उन्होंने कहा कि श्रद्धालु आस्था के केंद्रों पर पूरी श्रद्धा और विश्वास के साथ अपना सब कुछ अर्पित करते हैं। ऐसे में दान की राशि का दुरुपयोग किसी भी स्थिति में नहीं होना चाहिए।
Jalor, Jalor | Jul 29, 2026