हुज़ूर: PF राशि जमा नहीं होने से भोपाल में 150 सिटी बसों का संचालन बंद, BCLL सुलह करवाने में जुटी
Huzur, Bhopal | Jun 20, 2024 भोपाल में पिछले 7दिन से करीब 150 सिटी बसें नहीं दौड़रही है। PF (प्रोविडेंट फंड) की राशि जमा नहीं होने से 300 से ज्यादा ड्राइवर और कंडक्टर नाराज हैं और वे बसें नहीं चला रहे हैं।इस वजह से कई रूटों पर यात्रियों को लंबा इंतजार करना पड़ रहा है। इधर,भोपाल सिटी लिंक लिमिटेड(BCLL) ड्राइवर-कंडक्टर और बस कंपनी के बीच में सुलह करवाने में जुटी है।