अररिया: बेंगवाही गांव में गोली लगने से एक युवक की हुई मौत शव को पोस्टमार्टम के लिए लाया गया सदर अस्पताल
Araria, Araria | Jan 18, 2025 अररिया के रानीगंज थाना क्षेत्र के बैंगवाही गांव में गोली लग जाने से एक युवक का नीरज कुमार की मौत हो गई. युवक को जब गोली लगी थी तो परिजनों ने देखा और फिर उसे घायल अवस्था में इलाज के लिए पहले रेफरल अस्पताल रानीगंज में भर्ती कराया. जहां पर प्राथमिक उपचार करने के बाद घायल युवक को बेहतर इलाज के लिए सदर अस्पताल अररिया रेफर कर दिया गया.