अररिया: एसपी के निर्देश पर जिले के थानों में भूमि विवाद से जुड़े मामलों को लेकर जनता दरबार का आयोजन हुआ
Araria, Araria | Jan 18, 2025 अररिया एसपी अंजनी कुमार के दिशा निर्देश के आलोक में जिले के थानों में भूमि विवाद से जुड़े मामले को लेकर जनता दरबार का आयोजन किया गया. इस मौके पर प्रशासनिक पदाधिकारी भी मौजूद रहे. भूमि विवाद के मामले में काफी संख्या में लोग अपनी-अपनी समस्याओं को लेकर थाने पहुंचे जहां पर उनकी समस्याओं को सुना गया.