हरिद्वार: हरकीपौड़ी के पास पेड़ों में फंसे लंगूर को छुड़ाने पहुंचे वन विभाग के कर्मचारियों के छूटे पसीने, कई लंगूरों ने किया घेरा
सोमवार शाम हरकीपौड़ी के पास पेड़ों में फंसे एक लंगूर को रेस्क्यू करने पहुंची वन विभाग की टीम को काफी पसीना बहाना पड़ा। दरअसल वन विभाग की टीम ने काफी मशक्कत के बाद पेड़ पर लटके लंगूर को जब छुड़ाना चाहा तो बड़ी संख्या में लंगूरों ने वन विभाग की टीम को ही घेर लिया। काफी मशक्कत के बाद आखिरकार लंगूर को रेस्क्यू किया गया इस दौरान यहां लोगों की भीड़ लग गई।