मंझनपुर: एक ही दिन होगा मुख्यमंत्री,पूर्वमुख्यमंत्री का आगमन मंझनपुर मे मुख्यमंत्री तो नियामतपुर मे पूर्वमुख्यमंत्री करेंगे जनसभा
पांचवे चरण के मतदान के लिए राजनीतिक सरगर्मियां तेज हो गई है।20 मई को कौशांबी में भी लोकसभा का मतदान होगा। बृहस्पतिवार को उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव का आगमन होगा। मुख्यमंत्री मंझनपुर तो पूर्व मुख्यमंत्री नियामतपुर में चुनावी जनसभा करेंगे। उनके आगमन की तैयारी को लेकर जिला प्रशासन पूरी तरह मुस्तैद है।