मंझनपुर: गुलामीपुर के पास बाइक के साथ हुई भिड़ंत में साइकिल सवार किशोर की हुई मौत, बाइक सवार दो युवक भी हुए घायल
सैनी कोतवाली क्षेत्र के गुलामीपुर गांव के पास बाइक व साइकिल में भिड़ंत हो गई हादसे में साइकिल सवार किशोर की इलाज के दौरान मौत हो गई जबकि बाइक सवार दो लोग गंभीर रूप से जख्मी हो गए, स्थानीय लोगो की सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम भेज दिया है।