हरसूद: खबर का हुआ असर: सिविल अस्पताल हरसूद को मिली डिजिटल एक्स-रे मशीन
Harsud, Khandwa | May 21, 2026 हरसूद विकासखंड के ग्रामीणों को अब एक्स-रे के लिए परेशान नहीं होना पड़ेगा। गुरुवार को सिविल अस्पताल हरसूद में डिजिटल एक्सरे मशीन की सौगात मिल चुकी है। 27 अप्रैल को आधुनिक युग में भी सिविल अस्पताल हरसूद पुरानी एक्स-रे मशीन पर निर्भर शीर्षक से खबर प्रसारित की गई थी। जिसका असर यह हुआ कि सिविल अस्पताल हरसूद में डिजिटल एक्सरे मशीन उपलब्ध हो गई है।