बंजरिया: विद्यालय जाते समय सुंदरपुर घाट पर चचरी पुल से गिरने के कारण एचएम का हाथ व पसली की हड्डी टूटी
विद्यालय जाते समय सोमवार को सुंदरपुर घाट पर चचरी पुल पार करते समय गिरने से एचएम की हांथ व पसली की हड्डी टूटी। मंगलवार 11 बजे पब्लिक एप्प से बात करते हुए एचएम प्रभु राय ने बताया कि विद्यालय जल्दी पहुंचने के लिए चचरी से करीब 25 शिक्षक आते जाते है। जटवा होकर विद्यालय पहुंचने में करीब 25 किमी दूरी तय करनी पड़ती है,जबकि चचरी से मात्र 6 किमी दूरी तय करनी पड़ती है।