कोरबा: ट्रेलर चालक से लूट करने वाले दो आरोपियों को किया गया गिरफ्तार
Korba, Korba | Apr 29, 2026 सजग कोरबा–सतर्क कोरबा” अभियान के तहत बांगो थाना पुलिस ने राष्ट्रीय राजमार्ग पर ट्रेलर चालक से लूट करने वाले दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार, प्रार्थी सलमान अंसारी 26 अप्रैल की रात अंबिकापुर से कोयला लेकर रायपुर जा रहा था। हसदेव नदी के पास ट्रेलर रोकने पर बोलेरो सवार आरोपियों ने धमकाकर उससे नकदी और ऑनलाइन ट्रांसफर सहित कुल 9,500 रुपये लूट लिए