समस्तीपुर: पानी भरे गड्ढे में डूबने से बच्चे की मौत, दोस्तों के साथ नहा रहा था, पूरी रात परिजनों ने की खोजबीन, सुबह मिली शव
समस्तीपुर जिले के कर्पूरीग्राम थाने के सिंघिया खूर्द वार्ड-15 में चिमनी के पानी भरे गड्ढे में डूबकर एक किशोर की मौत हो गई। सोमवार सुबह गढ्ढे में उपलाता हुआ शव मिलने के बाद परिवार के लोगों के बीच कोहराम मच गया। घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को जब्त कर पोस्टमॉर्टम के लिए सदर अस्पताल भेजा है। मृतक किशोर गांव के धमेंद्र कुमार साह का पुत्र के रूप में हुई।