समस्तीपुर: समस्तीपुर के रास्ते चलेगी जयनगर-उधना एक्सप्रेस, 28 मई से यात्रियों को मिलेगी सुविधा
गर्मी छुट्टी के साथ ही ट्रेनों में बढ़ रही भीड़ को देखते हुए रेलवे ने समस्तीपुर के रास्ते जयनगर-उधना के बीच समर स्पेशल ट्रेन चलाने का फैसला लिया है। ये ट्रेन 28 मई से चलेगी। जयनगर से उधना के लिए गाड़ी संख्या 09002 जयनगर-उधना स्पेशल ट्रेन 28 मई को जयनगर से दिन के 2 बजे खुलेगी। जयनगर से खुलकर यह ट्रेन 02.45 बजे मधुबनी, 03.50 बजे दरभंगा पहुंचेगी।