समस्तीपुर: समस्तीपुर में बदमाशों ने 1 लाख 20 हजार रुपए उड़ा लिए, यूको बैंक में पैसा जमा करने गए व्यवसायी के कर्मी से छिनतई
समस्तीपुर के गोला रोड स्थित यूको बैंक में सोमवार को पैसा जमा करने गए एक कारोबारी के कर्मी के बैग से बदमाशों 1 लाख 20 हजार रुपए उड़ा लिए। घटना की सूचना पर नगर पुलिस मौके पर पहुंच कर छानबीन शुरू कर दी है। इस घटना के बैंक में राशि जमा करने पहुंचे अन्य लोगों के बीच भी अफरातफरी का माहौल व्याप्त हो गया।