समस्तीपुर: जिले के उजियारपुर थाने के परोरिया गांव में लड़का-लड़की के विवाद के बाद गांव के दो गुटों के बीच हिंसक झड़प
दोनों ओर से सात लोग घायल हो गए है घायलों में दो की स्थिति गंभीर बनी हुई है। सभी घायलों को सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जख्मी लोगों में एक पक्ष से उमेश कुमार, पत्नी संगीता देवी, पुत्री अंशु कुमारी, आकांक्षा कुमारी, सुनीला देवी शामिल हैं। दूसरे पक्ष से उमेश पंडित की पत्नी तेतरी देवी और राजकरण पंडित शामिल हैं।