फतुहा: फतुहा पुलिस ने सैदपुर गौरैया स्थान के पास CNG टेंपो से 200 लीटर विदेशी शराब बरामद की
Fatwah, Patna | Apr 19, 2026 फतुहा पुलिस ने सैदपुर गोरैया स्थान के पास से सीएनजी टेंपो पर लोड 23 कार्टून मे बंद 200 लीटर विदेशी शराब बरामद किया है। मौके से शराब धंधेबाज भागने में सफल रहा है। गस्ती ड्यूटी कर रहे एसआई नीतीश गौतम को गुप्त सूचना मिली जिसकी कार्रवाई में यह शराब बरामद किया गया है। पुलिस ने शराब व सीएनजी टेंपो को जब्त कर लिया है। शराब धंधेबाज के बारे में पता लगाया जा रहा है।