अररिया: बलुआ गांव में आपसी रंजिश के चलते हुई मारपीट में एक महिला जख्मी, सदर अस्पताल में भर्ती
Araria, Araria | Feb 4, 2025 अररिया सदर थाना क्षेत्र के बांसवाड़ी बलुआ गांव में आपसी रंजिश को लेकर एक महिला राबिया खातून को मारपीट कर जख्मी कर दिया गया । जिसे परिजनों की सहयोग से आनंन -फानन में मंगलवार की शाम सदर अस्पताल अररिया लाया गया है। जिसका इलाज डॉ नंदकिशोर की देखरेख में चल रहा है। चिकित्सक के मुताबिक प्राथमिक उपचार के बात सूचना थाना को भेज दी गई है।