अनूपपुर: पीएम जन-मन अभियान के तहत 20 मई को लगेंगे विशेष शिविर
पीएम जन-मन एवं धरती आबा जनजातीय ग्राम उत्कर्ष अभियान के तहत पीवीटीजी (बैगा) एवं जनजातीय समुदायों को शासन की योजनाओं से जोड़ने के लिए 20 मई को जिले के विभिन्न ग्राम पंचायतों में लाभार्थी संतृप्ति शिविर आयोजित किए जाएंगे। यह शिविर विकासखंड पुष्पराजगढ़ के सालरगोंदी एवं चरकूमर, जैतहरी के ठोढ़ीपानी एवं अंजनी, कोतमा के रेऊसा पंचायत भवन में आयोजित होंगे ।