बक्सर: शहर के पीपी रोड पर ट्रक ने डिवाइडर से टकराकर ट्रांसफार्मर का पोल तोड़ा, ट्रांसफार्मर सड़क पर गिरा
Buxar, Buxar | Feb 6, 2026 शहर के पीपी रोड स्थित चर्च के समीप तड़के 1 बड़ा हादसा हो गया, जब प्याज से लदी 1 ट्रक ने सड़क के बीच बने डिवाइडर पर लगे ट्रांसफार्मर के पोल में जोरदार टक्कर मार दी।टक्कर इतनी भीषण थी कि ट्रांसफार्मर के दोनों पोल टूटकर गिर पड़े और ट्रांसफार्मर सड़क के बीचो-बीच आ गिरा।ट्रक वीर कुंवर सिंह चौक से भगत सिंह पार्क की ओर जा रही थी, इसी दौरान चालक ने नियंत्रण खो दिया।