लखीसराय: हसनपुर विद्यालय के बच्चे बच्चियों ने लखीसराय मुख्य मार्ग को किया जाम, स्कूल में पानी भर जाने को लेकर बच्चे उतरे सड़क पर
हसनपुर विद्यालय के छात्र-छात्राओं ने स्कूल परिसर में जलजमाव से नाराज़ होकर मुख्य सड़क को जामकर हंगामा शुरू कर दिया। बताया जाता है कि लगातार बारिस से हसनपुर विद्यालय परिसर पूरा तालाब में तब्दील हो गया। जिससे शिक्षण कार्य पूरी तरह बाधित हो गया। छात्र -छात्राएं बताती है कि विधालय में पहाड़ से गिरने वाला पानी स्कूल के अंदर प्रवेश कर गया है। यह हर साल होता है।