लखीसराय: फ्री फ़ायर गेम को लेकर अस्तघट्टी चौक के समीप मारपीट,एक युवक घायल
लखीसराय जिले के कवैया थाना क्षेत्र अंतर्गत अस्टघट्टी के समीप फ्री फायर गेम को लेकर दो युवकों के बीच बहस हो गई। जो मारपीट में तब्दील हो गया। इस दौरान एक युवक का सर बुरी तरह फट गया। जिसे दोस्तों के सहयोग इलाज हेतु लखीसराय सदर अस्पताल लाया गया। घायल युवक की पहचान अस्टघट्टी निवासी मनीष कुमार के रूप में हुई है।