लखीसराय: गेरुआ पुरसंडा स्थित बालू डीपू के समीप ट्रक से दबकर उपचालक की मौके पर ही मौत,पहुंची पुलिस शव तथा ट्रक को लिया कब्जे में
गेरुआ पुरसंडा स्थित बालू डिपो के समीप ट्रक से दबाकर दूसरे ट्रक के उपचालक की मौत हो गई है। जानकारी प्राप्त होते ही हलसी थानाध्यक्ष पहुंचे और शव तथा ट्रक को कब्जे में लिया।उन्होंने कहा कि गुरुवार की देर सूचना मिली कि एक व्यक्ति की गेरुआ पुरसंडा बालू डीपू के समीप दबकर मौत हो गई। जहां पहुंचकर शव तथा ट्रक बरामद किया गया।