लखीसराय: जिले के मेदनी चौकी थाना क्षेत्र के खावा गांव में करंट लगने से 28 वर्षीय युवक की हुई मौत किया गया पोस्टमार्टम।
जिले के मेदनी चौकी थाना पुलिस ने थाना क्षेत्र अंतर्गत एक युवक के शव का पोस्टमार्टम हेतु सदर अस्पताल लाया गया, मेदनी चौकी थाना क्षेत्र के खावा गांव निवासी घनश्याम पासवान के 28 वर्षीय पुत्र दयानंद कुमार अपने घर में स्नान कर टंगनी में कपड़ा डाल रहे थे और इसी दौरान अज्ञात कारणो से करंट की चपेट में आ जाने से उनकी मौत हो गई। मृतक के परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है