सहारनपुर: 22 अक्टूबर को किसान दया शुगर मिल चालू कराने के लिए गन्ना जिलाधिकारी कार्यालय का करेंगे घेराव
भारतीय किसान यूनियन (टिकैत) की पंचायत मंगलवार दोपहर 2:00 बजे निरीक्षण भवन मक्काबांस में मास्टर रघुवीर की अध्यक्षता और नरेंद्र यादव के संचालन में हुई। पंचायत में दया शुगर मिल चालू कराने की मांग को लेकर 22 अक्टूबर को आंदोलन करने का निर्णय लिया गया। मंडल सचिव डॉ. नरेश यादव ने आरोप लगाया कि मिल प्रबंधन किसानों और कर्मचारियों को गुमराह कर रहा है।