खुर्जा: खुर्जा में भट्ठा संचालक से ₹2.5 करोड़ की फिरौती मांगने के मामले में तीन आरोपी रामगढ़ी गेट के निकट से गिरफ्तार
खुर्जा में भट्ठा संचालक से ढाई करोड़ की फिरौती मांगने के मामले में तीन आरोपियों को आज खुर्जा पुलिस ने गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त की है, बताया गया कि जेवर मार्ग स्थित रामगढ़ी गेट के निकट से इन्हें गिरफ्तार किया गया है, पुलिस द्वारा घटना का खुलासा शुक्रवार दोपहर लगभग 2:30 बजे किया गया है।