खुर्जा: न्यू ग्रीन सिटी में आवासीय प्लॉट दिलाने के नाम पर हुई डेढ़ लाख रुपए की ठगी, रिपोर्ट दर्ज
खुर्जा में न्यू ग्रीन सिटी में आवासीय प्लॉट देने के नाम पर डेढ़ लाख रुपए की ठगी करने और पीड़ित द्वारा पैसा मांगने पर धमकी देने का आरोप लगाते हुए पुलिस को शिकायत दी गई, गांव कानपुर रबूपुरा के रणवीर सिंह ने बड़गांव अरनिया के राम लखन राघव के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है, मामले में जानकारी बृहस्पतिवार रात्रि 9:00 बजे दी गई।