खुर्जा: गांव किला मेवई के निवासियों ने नगर पालिका के खिलाफ किया विरोध प्रदर्शन
गांव किला मेवई के निवासियों ने आज एकत्र होकर नारेबाजी करते हुए विरोध प्रदर्शन किया है, बताया गया कि जलभराव के कारण कीचड़ जमा हो गया है जिसके कारण आसपास दुर्गंध फैल रही है लोगों का निकलना दुर्भर हो गया है, ग्रामीणों का आरोप है कि उनके द्वारा नगर पालिका में कई बार शिकायत दी गई लेकिन सुनवाई नहीं हुई, मामले में जानकारी बृहस्पतिवार दोपहर 1:00 बजे दी गई।