पट्टी: पचौरी मोड़ के पास ननिहाल से लौट रहे युवक पर आधा दर्जन हमलावरों ने घेरकर किया हमला और पीटा
कोटिया गांव निवासी सार्थक यादव पुत्र दिनेश कुमार यादव, कबीरपुर स्थित अपने ननिहाल से वापस घर लौट रहा था। उसके साथ बाइक पर पीछे उसकी माता रेखा देवी भी बैठी थीं। दोपहर में जैसे ही वह पचौरी मोड़ के समीप पहुंचा, पहले से घात लगाए दो बाइकों पर सवार आधा दर्जन से अधिक हमलावरों ने अचानक हमला बोल दिया । हमलावरों ने युवक को घेरकर जमकर मारपीट की। जिससे वह गंभीर रूप से घ