शाहगंज: जंगीपुर गांव में संदिग्ध परिस्थितियों में किशोरी की हुई मौत
सरपतहां थाना क्षेत्र अंतर्गत चौकी सराय मोहिउद्दीनपुर के एक गांव में गुरुवार को एक किशोरी की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। मामले में परिजनों द्वारा किसी जहरीले जीव के काटने की आशंका जताई जा रही है। जब कि क्षेत्र में अन्य चर्चाओं का दौर जारी है।घटना के बाद परिजन बगैर पुलिस को सूचना दिए शव का अंतिम संस्कार कर दिए।