शाहगंज: इटौरी बाजार से होकर गुजरने वाली शारदा सहायक नहर में अज्ञात व्यक्ति का मिला शव, जांच में जुटी पुलिस
रविवार शाम इटौरी बाजार से होकर गुजर रही शारदा सहायक नहर में एक अज्ञात व्यक्ति का शव तैरता दिखाई दिया राहगीरों की नजर जब शव पर पड़ी तो लोगों ने उसका पीछा शुरू कर दिया कुछ दूर जाने के बाद हडही गांव के समीप नहर में तैर रही शव झाड़ी में फंस गई इसके बाद लोगों ने इसकी सूचना थाना सरायख्वाजा पुलिस को दी सूचना मिलते ही पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में ले लिया