शाहगंज: हैदरपुर गांव में जनसेवा केंद्र संचालक से लैपटॉप, मोबाइल और नकदी छीन भागे बदमाश
हैदरपुर गांव में सहज जनसेवा केंद्र संचालक को घर जाते समय बाइक सवार नकाबपोश तीन बदमाशों ने ओवरटेक कर असलहा से धमकाकर लैपटॉप, मोबाइल और डेढ़ हजार रुपए लूट लिया। घटना को अंजाम देने के बाद बदमाश जिस दिशा से आये थे उधर ही फरार हो गए। जाते जाते बदमाश पीड़ित के बाइक की चाबी भी साथ लेते गये। घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस घंटों तक बदमाशों की सुरागशी में लगी रही।