शाहगंज: हसनपुर गांव में विवादित भूमि में गड्ढा खोदने को लेकर सगे भाईयों में खूनी संघर्ष वीडियो वायरल
हसनपुर गांव में विवादित भूमि में शौचालय का गड्ढा खोदने को लेकर चार सगे भाई और उनके स्वजन आपस में भिड़ गए। लाठी डंडा और फावड़ा से हुए खूनी संघर्ष में दोनों पक्षों से नौ लोगों को चोटें आईं। जिनका उपचार सीएचसी पर किया गया। किसी ने घटना का बीडीओ बनाकर इंटरनेट मीडिया पर प्रसारित कर दिया