दाउदनगर: गोरडीहां पैक्स से 9 उम्मीदवारों ने नामांकन के पहले दिन प्रखंड कार्यालय में दाखिल किया नामांकन, समर्थकों की भीड़ रही
प्रखंड के गोरडीहां पैक्स के चुनाव के लिए नामांकन बुधवार को शुरू हो गया। बुधवार व गुरुवार को नामांकन होना है। बुधवार की दोपहर 1:30 बजे से उम्मीदवारों के पहुंचने का सिलसिला शुरू हुआ। प्रखंड कार्यालय से शाम 5:00 बजे मिली जानकारी के अनुसार पहले दिन 9 उम्मीदवारों द्वारा नामांकन दाखिल किया गया है। पांच उम्मीदवारों ने अध्यक्ष पद के लिए नामांकन दाखिल किया।