दतिया नगर: सोनी मैरिज गार्डन के पास रंजिश में तीन लोगों ने दो से मारपीट की, मोटरसाइकिल तोड़ी
थाना सिविल लाइन क्षेत्र के सोनी मैरिज गार्डन के पास तीन लोगों ने महिला एवं उसके जेठ क़े लडके के साथ गाली गलौज की एवं लात घूसो से मारपीट कर दी वहां रखी मोटरसाइकिल में तोड़फोड़ कर दी इस मामले में मारपीट में घायल महिला ने सिविल लाइन थाना पहुंचकर रिपोर्ट दर्ज कराई है । महिला की रिपोर्ट के आधार पर पुलिस ने एक आरोपी को चिन्हित कर लिया है जबकि दो अज्ञात बताए गए.