सूरजगढ़: सूरजगढ़ा पुलिस ने 2 गैर जमानती वारंटियों को गिरफ्तार किया, लखीसराय कोर्ट भेजा
सूरजगढ़ा थाना की पुलिस ने दो गैर जमानती वारंटी को गिरफ्तार कर शनिवार अपराह्न 3 बजे उसे सूरजगढ़ा थाना से पेशी के लिए लखीसराय कोर्ट भेजा है. पुलिस ने मामले में खर्रा गांव से यमुना यादव को तथा बोरना गांव से पिंटू तांती को गिरफ्तार किया है. एसआई मोहम्मद आलम के नेतृत्व में पुलिस द्वारा शुक्रवार एवं शनिवार के बीच रात इन्हें गिरफ्तार किया गया.