नदबई: कार रेलवे फाटक के डिवाइडर पर चढ़ी, राहगीरों की सूझबूझ से टला बड़ा हादसा
नदबई में रेलवे फाटक के पास देर रात एक तेज रफ्तार कार अनियंत्रित होकर डिवाइडर पर चढ़ गई। हादसे में कार पलटने से बाल-बाल बच गई। फाटक बंद होने से कुछ देर के लिए जाम की स्थिति बन गई। मौके से गुजर रहे युवकों ने तुरंत मदद करते हुए कड़ी मशक्कत से कार को डिवाइडर से नीचे उतारा।