सुल्तानगंज: रेलवे ओवरब्रिज के बैरियर से शव वाहन टकराया, आठ घायल; अस्पताल व्यवस्था पर परिजनों का फूटा गुस्सा
सुल्तानगंज थाना क्षेत्र स्थित कृष्णगढ़ चौक रेलवे ओवरब्रिज पर मंगलवार को एक दर्दनाक हादसा हो गया। खड़गपुर से तारापुर मार्ग होते हुए सुल्तानगंज आ रही टाटा 407 शव वाहन जिला प्रशासन द्वारा लगाए गए बैरियर से टकरा गई। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, कृष्णगढ़ चौक पर तैनात पुलिसकर्मी ने वाहन को रोकने का प्रयास किया, लेकिन तब तक वाहन आधा बैरियर पार कर चुका था। हादसे में