जमुई: चकाई चेकपोस्ट से उत्पाद विभाग ने 840 बोतल अंग्रेजी शराब के साथ मालवाहक ऑटो किया ज़ब्त, चालक को किया गिरफ्तार
Jamui, Jamui | May 28, 2026 गुरुवार की शाम 4:00 बजे उत्पाद थाना प्रभारी गौरी शंकर कुमार के नेतृत्व में एएसआई विनय कुमार द्वारा चकाई चेक पोस्ट पर की जा रही गहन वाहन जांच के दौरान मालवाहक आटो वाहन पर एक्सपायर बिस्किट और केक के नीचे छुपाकर ले जाई जा रही 840 बोतल यानि 296.280 लीटर अवैध शराब बरामद किया गया है और चालक को भी गिरफ्तार किया गया है।