झुंझुनू: जिले के दिव्यांगजनों को अब नहीं काटने पड़ेंगे जिला अस्पताल के चक्कर, SDH एवं CHC पर भी बनवा सकेंगे दिव्यांग सर्टिफिकेट
जिलेभर के दिव्यांग जनों को अब दिव्यांग सर्टिफिकेट के लिए बीडीके अस्पताल के चक्कर नहीं काटने पड़ेंगे। दिव्यांग सर्टिफिकेट अब सोमवार और गुरुवार को जिले के किसी भी जिला अस्पताल, उप जिला अस्पताल या सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर विषय विशेषज्ञ से बनवा सकेंगे। इसके लिए सीएमएचओ डॉ छोटेलाल गुर्जर ने सोमवार को आदेश जारी कर दिव्यांग जनों को बड़ी राहत प्रदान की है।